बदायूं: कांग्रेस ने एक बुकलेट जारी करके केंद्र सरकार पर आलोचना की है, जिसमें मोदी सरकार के दस सालों के कार्य की कमियों की गिनती की गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने '10 साल अन्यायकाल' नामक बुकलेट का वितरण किया है।
इस बुकलेट में बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, सरकार की आर्थिक और विदेश नीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। आतंकवाद, अग्निपथ योजना, पूर्वोत्तर की समस्याएं, राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, देशद्रोह कानून पर सरकार के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।
इस मौके पर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बुकलेट में केंद्र की नीतियों को कच्चा-चिट्ठा बताया गया है और इसे लोकसभा चुनाव से पहले जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रजनी सिंह, कोषाध्यक्ष माधवी साहू, उपाध्यक्ष आतिफ खां, गौरव राठौर, प्रदेश महासचिव मीडिया शशांक, सोमेंद्र उपाध्यक्ष, यूनिस अली आदि भी मौजूद थे।