बदायूँ हत्या कांड :- आखिर क्या था उन मसुमो की हत्या का कारण और कौन थे उन् बच्चो के माता पिता, जाने इस रिपोर्ट के अंदर

कौन थे वह दो मासूम :-

कॉलनी निवासी विनोद कुमार पेशे से ठेकेदार हैं। वो यहां अपनी पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहते हैं। संगीता अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। दोनों के दो बच्चे आयुष (13) और अन्नू उर्फ हनी हैं। 


आखिर किस वजह से हुआ था विवाद :-

बताया जा रहा है कि आरोपी सजिद और जावेद से उनका विवाद चल रहा था। यह दोनों मोहल्ले में सैलून चलाते हैं। इसी को लेकर इनकी विनोद के परिवार से रंजिश चल रही थी। देर शाम आरोपियों की विनोद से कहासुनी हुई। इसके बाद उनमें गाली-गलौज और मारपीट होने लगी।

इसी दौरान आरोपियों ने गुस्से में आयुष और हनी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर हंगामा करने लगे। घरवाले पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दे रहे हैं। भीड़ ने मृतकों के घर को घेर लिया है। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال