उघैती: सिपाही और व्यक्ति के बीच लेनदेन का वीडियो वायरल, जांच शुरू

उघैती: सिपाही और व्यक्ति के बीच लेनदेन का वीडियो वायरल, जांच शुरू

उघैती थाने में थानाध्यक्ष के कक्ष में सिपाही और एक व्यक्ति के बीच हुए लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा के उघैती के मंडल अध्यक्ष भी मौजूद हैं। इस मामले को लेकर पुलिस और भाजपा के मंडल अध्यक्ष सवालों के घेरे में हैं। बिल्सी के सीओ ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

वीडियो में क्या है:

दो वीडियो सामने आए हैं। एक 32 सेकेंड और दूसरा एक मिनट दो सेकेंड का है। वीडियो में सिपाही संजीव कुमार सादा कपड़ों में हैं। उनके साथ एक व्यक्ति भी मौजूद है, जिसके हाथ में मोबाइल है और माना जा रहा है कि उसने ही यह वीडियो बनाया।

सिपाही और अन्य व्यक्ति एक साथ एसओ के कक्ष में दाखिल हुए हैं। उस दौरान एसओ की मेज की ओर एक तरफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा बैठे हुए हैं। दूसरी तरफ सफेद पाजामा और गेरुआ रंग का कुर्ता व कोटी पहने एक व्यक्ति बैठा है। सिपाही मंडल अध्यक्ष के पास ही खड़ा होकर रुपये गिनता है। तभी मंडल अध्यक्ष ने दूसरी तरफ बैठे व्यक्ति की ओर इशारा किया है और सिपाही ने उसी व्यक्ति को रुपये दिए हैं। रुपये लेने वाले का चेहरा साफ तौर पर रिकार्ड नहीं हुआ है।

जांच के बिंदु:

  • सिपाही और संबंधित व्यक्ति के बीच किस बात का लेनदेन हुआ।
  • उधार के रुपये का सामान्य लेनदेन था तो वीडियो क्यों बनाया गया।
  • लेनदेन से भाजपा के मंडल अध्यक्ष का क्या लेना देना है।
  • रुपये लेने वाला कौन? बताने में कर रहे सभी परहेज

जिम्मेदारों के बयान:

  • सिपाही संजीव कुमार: एक व्यक्ति के रुपये उधार आ रहे थे। उसने वही रुपये लौटाए हैं लेकिन इसको लेकर कई तरह की चर्चा चल रहीं हैं जो सही नहीं है। कोई अवैध वसूली बता रहा है तो कुछ कह रहा है।
  • सीओ बिल्सी सुशील कुमार सिंह: यह मामला संज्ञान में आया है। एक वीडियो हमारे पास आई है। इसकी जांच की जा रही है। किन रुपयों का लेनदेन हो रहा था। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा: हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता और न ही हमारे सामने कोई रुपयों का लेन-देन हुआ है। यह कब का वीडियो है। हमें इसके बारे में भी जानकारी नहीं है।
  • एसओ उघैती राजेश कौशिक: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें रुपयों का लेनदेन दिखाई दे रहा है। इसकी जांच हो रही है। अधिकारियों के निर्देशों पर इसमें कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

अंतिम टिप्पणी:

यह मामला पुलिस की छवि को धूमिल करता है। जांच में पता चलेगा कि सिपाही और व्यक्ति के बीच लेनदेन का क्या मामला था।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال