BUDAUN NEWS: कांवड़ियों पर हमला, महिलाओं से छेड़खानी का आरोप

कांवड़ियों पर हमला: महिलाओं से छेड़खानी का आरोप

इस्लामनगर: शुक्रवार दोपहर, थाना क्षेत्र के बेहटा पाठक और मुड़िया धुरेकी के बीच शिव मंदिर पर कांवड़ियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। कांवड़ियों का आरोप है कि स्थानीय युवकों ने महिला कांवड़ियों से छेड़छाड़ की और लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में दो कांवड़िया घायल हो गए।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी निवासी कई कांवड़िया राजघाट से डाक कांवड़ लेकर आए थे। उनकी कांवड़ में कई महिलाएं और लड़कियां भी थीं। सभी लोग जलाभिषेक करने नगर पंचायत मुड़िया और इस्लामनगर के बीच स्थित मदपुरी महाराज बाबा के मंदिर पर पहुंचे थे।

कांवड़ियों का आरोप है कि जब वह जल चढ़ाने जा रहे थे तभी दूसरे समुदाय के युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो कई युवक लाठी-डंडे लेकर आ गए और उनके साथ मारपीट कर दी। इसमें दो कांवड़िया भी घायल हो गए।

कांवड़ियों का आरोप है कि उस दौरान कुछ पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। उन्होंने कुछ लोगों को पकड़ लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सभी कांवड़ियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का बयान:

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि जल चढ़ाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें कोई लूटपाट या छेड़छाड़ का मामला नहीं है फिर भी आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال